{"_id":"5ade30b44f1c1b76098b6111","slug":"11524510900-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद भैंसा बुग्गी और कार नाले में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद भैंसा बुग्गी और कार नाले में गिरी
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला नाला पार स्थित धोबियान बस्ती में कार और भैंसा बुग्गी की टक्कर होने पर भैंसा बुग्गी और कार नाले में गिर गई। इससे कार चालक, बुग्गी चालक और भैंसा घायल हो गया। लोगों ने अथक प्रयास कर दोनों घायलों एवं भैंसें को नाले से बाहर निकाला और घायलों का चिकित्सक से इलाज कराया।
मोहल्ला अहिरान निवासी लाला भैंसा बुग्गी से मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे लाला अपनी भैंसा बुग्गी में ईंट गंदे नाले की पटरी से होकर गुजर रहा था। जब वह नाला पार बस्ती में गंदे नाले पर धोबियान मोहल्ले में पहुंचा, तभी बस्ती निवासी शहजाद अपने घर से गाड़ी निकालने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार की भैंसा बुग्गी में तेज टक्कर लग गई। इससे भैंसा बुग्गी और कार नाले में जा गिरी। इस दौरान भैंसा बुग्गी मालिक लाला ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। कार एवं भैंसा बुग्गी नाले में गिरी देखकर लोगों ने प्रयास कर कार चालक और भैंसा बुग्गी को बाहर निकाला। कार चालक शहजाद और बुग्गी चालक लाला को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। साथ ही घायल भैंसें का चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया।