फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बहेड़ी के शातिर बदमाशों ने की थी पिता-पुत्र से लूटपाट

बहेड़ी के शातिर बदमाशों ने की थी पिता-पुत्र से लूटपाट

Tue, 19 Dec 2017 06:05 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
बहेड़ी के शातिर बदमाशों ने की थी पिता-पुत्र से लूटपाट
लूट का आरोपी राजपाल। - फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद/पीलीभीत। गुलड़िया जाफरपुर नहर के पास असलहों के बल पर दस दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे पिता-पुत्र से 80 हजार रुपये की लूट का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। बहेड़ी के देवीपुरा गांव निवासी मुख्य आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से लटे गए रुपयों में से 20 हजार की बरामदगी की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन

अधकटा मार्ग पर गुलड़िया जाफरपुर नहर के पास दस दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे पशु बाजार से लौट रहे ग्राम जगदीशपुर निवासी मोहन सिंह और उनके पुत्र शेर सिंह से असलहों के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए थे। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। सुरागरसी के बाद पुलिस को बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी राजपाल पुत्र शंकरलाल का नाम प्रकाश में आया। इसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने प्रयास किए। मंगलवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर जहानाबाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राजपाल को रिछा तिराहा से धर दबोचा। उसको थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें कई अन्य घटनाओं को लेकर भी सफलता मिली। इसके अलावा पिता-पुत्र से लूटे गए 80 हजार में से बीस हजार रुपये व चाकू की बरामदगी की गई। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को चालान कर दिया गया है। उसके दो साथी पचपेड़ा बहेड़ी निवासी चिकारा बाल्मीकि और अलसिया बोझ के शकील की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बरखेड़ा, बिलसंडा देवरनिया बरेली में भी लूट की घटनाएं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed