फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ंडई हाल्ट में गांव तक पहुंचा बाघ, भरा पचपेड़ा में मारी गाय

ंडई हाल्ट में गांव तक पहुंचा बाघ, भरा पचपेड़ा में मारी गाय

Mon, 18 Dec 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ंडई हाल्ट में गांव तक पहुंचा बाघ, भरा पचपेड़ा में मारी गाय
बाघ देखते लाेग - फोटो : अमर उजाला
अमरिया और माला रेंज से सटे क्षेत्र में नहीं थम रही चहलकदमी
विज्ञापन


पीलीभीत। अमरिया और गजरौला क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। सोमवार को अमरिया क्षेत्र के भरा पचपेड़ा में बाघ ने किसान की गाय को मार डाला। वहीं माला रेंज से सटे गजरौला क्षेत्र में बाघ का जोड़ा संडई हाल्ट में गांव किनारे तक पहुंच गया। बाघ को आता देख पांच साल की बच्ची डरकर शोर मचाते हुए अंदर भागी। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और शोर मचाया जिसपर गांव की ओर बढ़ रहा वापस जंगल में चला गया।
टाइगर रिजर्व की माला रेंज में सटे क्षेत्र में बाघ का एक जोड़ा पिछले कई दिनों से घूम रहा है। रविवार को भी जराकोठी से संडई हाल्ट जाने वाले नहर मार्ग पर बाघ का जोड़ा देखा गया था। सोमवार को बाघ के इस जोड़े का एक सदस्य चहल कदमी करते हुए संडई हाल्ट के निकट तक पहुंच गया। यहां जंगल और गांव के बीच काफी कम दूरी है। रविवार को गांव निवासी राम सिंह की पांच वर्षीय पुत्री हरमनप्रीत कौर आंगन में खेल रही थी। उसने जंगल से गांव की ओर आ रहे बाघ को देखा तो घबराकर शोर मचाती हुई अंदर भागी। बच्ची के चीखने पर घरवाले एवं आसपास के लोग एकत्र हो गए और शोर मचाया। इस पर बाघ वापस लौटकर कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में चला गया गया। गांव के जीत सिंह ने बताया झाड़ियों में बाघ काफी देर तक बैठा रहा जबकि उसका दूसरा साथी दूर से ही जंगल किनारे दिखाई दे रहा था। झाड़ी में छिपे बाघ को दूर से देखने के लिए काफी लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

उधर अमरिया क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बाघ ने भरा पचपेड़ा में गांव भूड़ा कैमोर निवासी दीनदयाल की गाय को मारा डाला। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और बाघ के पगचिह्न लिए। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि माला रंज से सटे क्षेत्र में बाघ का जोड़ा पिछले कई दिनों से घूम रहा है। संडई हाल्ट के गांव में पहुंचने की सूचना नहीं है। अमरिया और बीसलपुर क्षेत्र में टीम निगरानी कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed