{"_id":"59a957724f1c1bf6278b4c56","slug":"11504270194-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल अजहा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल अजहा आज, तैयारियां पूरी
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ईद उल अजहा शनिवार को जिले भर में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मनाई जाएगी। ईद की नमाज की तैयारियां देर शाम तक मुकम्मल कर ली गईं। कुर्बानी के लिए लोग कई दिन पहले से ही बकरों की खरीदारी में लगे रहे। ईद की अन्य तैयारियों के लिए बाजार में देर रात तक रौनक रही। ईदगाह में नमाज ठीक 9.30 बजे होगी।
बारिश के मौसम को देखते हुए ईद उल अजहा की नमाज के लिए मस्जिदों में व्यापक तैयारियां की गई हैं। ईद में नमाजियों की तादाद ज्यादा होती है, ऐसे में मस्जिदों के बाहर भी लोगों को नमाज अदा करना पड़ती है। इसके लिए तिरपाल और अतिरिक्त चटाईयों वगैरा की व्यवस्थाएं की गई हैं। इधर ईद की तैयारियों के लिए लोगों ने बाजार से कपडे, सेवईं और मेवा वगैरा की खरीदारी की। ईद-उल-अजहा की खुशी मनाने के लिए बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
0000000
बारिश हुई तो जामा मस्जिद में होगी नमाज
शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम हजरत मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज ठीक 9.30 बजे अदा की जाएगी। बारिश होने की हालत में ईद की नमाज ईदगाह के बजाए शाही जामा मस्जिद में होगी।
विज्ञापन
00000
यह है कुर्बानी का असल मकसद
इस्लामी साल के आखिरी माह ईद उल अजहा में अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को पूरा करने के लिए कुर्बानी की जाती है। मौलाना अब्दुल करीम नूरी ने बताया कि अल्लाह तआला ने हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को अपनी राह में सबसे पसंदीदा चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया। अल्लाह के हुक्म को पूरा करने के लिए वह अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को अल्लाह की राह में कुर्बान करने के लिए ले गए। बेटे के कुर्बान होने से पहले अल्लाह ने अपनी रहमत से एक दुम्बा उनकी छुरी के नीचे भेज दिया। उन्होंने बताया कि यह उनका इम्तिहान था। उन्होंने बताया कि हर साहिबे निसाब पर कुर्बानी वाजिब है। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के जानवर का खून जमीन पर गिरने से पहले अल्लाह की बारगाह में कुबूल हो जाता है। इसलिए साहिबे निसाब लोगों को कुर्बानी की तमाम शरायत पूरी करते हुए कुर्बानी करना चाहिए।
0000000000
ईद की नमाज का वक्त एक नजर में
ईदगाह 9.30
मस्जिद मनिहारान 7.00 बजे
मस्जिद बुजकसाबान 7.00 बजे
मस्जिद कल्लन खां 7.00 बजे
मस्जिद हिदायत रसूल 7.00 बजे
मस्जिद खालिद बिन वलीद 7.15 बजे
मस्जिद सलमानियान 7.30 बजे
मस्जिद कुरैशियान 7.00 बजे
मस्जिद मौला बख्श 7.30 बजे
मस्जिद अशरफी 7.30 बजे
मस्जिद हुसैनी 7.45 बजे
मस्जिद हैदरी 8.00 बजे
मस्जिद अब्दुल वहाब खां 8.00 बजे
मस्जिद मोटा पाकर 8.00 बजे
मस्जिद अल्लाहू मियां 8.30 बजे
मस्जिद मदीना शाह 9.00 बजे
मस्जिद षाहजी मियां 9.00 बजे
मस्जिद मलाहद खां 9.30 बजे
मस्जिद सूरती 9.30 बजे