फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विश्वकर्मा समाज को एकजुट कर आगे बढने का लिया संकल्प।

विश्वकर्मा समाज को एकजुट कर आगे बढने का लिया संकल्प।

Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा समाज को एकजुट कर आगे बढने का लिया संकल्प।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विश्वकर्मा एकता विकास सभा ने सरकार से विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित कराने की मांग की। इसमें बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया। रविवार को क्षेत्र के ग्राम बसी में विश्वकर्मा एकता विकास सभा बागपत के तत्वावधान में विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट ने कहा संगठन का एक मात्र उद्देश्य समाज में व्याप्त शोषण, उपेक्षा एवं भेदभाव को दूर कराना है। विश्वकर्मा शिल्पकार समाज के सभी वर्गों विश्वकर्मा लौहार, काश्तकार शिल्पकार स्वर्णकार, पांचाल, धीमान आदि को एकजुट कर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन स्थापित करेगी। महेंद्र विश्वकर्मा एवं विनोद विश्वकर्मा ने कहा विश्वकर्मा समाज को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। तभी समाज का उत्थान संभव है। साथ ही शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार से विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। इसकी अध्यक्षता रोहताश विश्वकर्मा ने की। संचालन मास्टर बलजोर विश्वकर्मा ने किया। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए बाबू विश्वकर्मा पाबला को जिला उपाध्यक्ष, बीर सैन बसी को ब्लाक अध्यक्ष, अमित को पिलाना ब्लाक अध्यक्ष बनाया। इसमें मोहित कुमार, उपेंद्र, राम कुमार, राज कुमार, देवेंद्र, सुंदर पाल, राकेश, राम अवतार, प्रमोद, विक्रम, नरेंद्र, जगदीश, प्रदीप, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed