{"_id":"598073f34f1c1bdc7d8b47d3","slug":"11501590515-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास परिषद तीन करोड़ से बनएगा सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास परिषद तीन करोड़ से बनएगा सड़कें
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना विकास परिषद सभी क्षेत्रों में तीन करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कराएगा। यह निर्णय परिषद की बैठक में लिया गया।
पीलीभीत गन्ना विकास परिषद की बैठक चेयरमैन रवित अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। एससीडीआई ने गत कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। इसके बाद सदस्यों ने एजेंडे पर चर्चा शुरू की। सदन को बताया कि परिषद को क्षेत्र के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इस धनराशि से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी संचालक सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र की दो सड़कों के प्रस्ताव मांगे गए। इसके अलावा गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने सर्वे के दौरान प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण कराने की मांग की। बैठक में संचालक मंडल के रामचंद्र, गुरनाम सिंह, शांति प्रसाद, महेंद्र सिंह, विजयपाल गंगवार, एससीडीआई केजी गौतम, एलएच मिल के संजीव राठी सहित कई लोग थे।