फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिविर लगाकर एसएसबी ने किया 163 का स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर लगाकर एसएसबी ने किया 163 का स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 18 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
शिविर लगाकर एसएसबी ने किया 163 का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
माधोटांडा। नेपाल बार्डर से सटे ग्रामीणों के लिए एसएसबी की 44वीं वाहिनी की ओर से नगरिया कट इलाके में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें गांव के लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवाइयां भी बांटी गई।

कमांडेंट दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस शिविर में कुल 163 ग्रामीणों का चेकअप कर दवाएं दी गईं। एसएसबी के चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और खानपान को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी। शिविर में नगरिया कट, नगरिया खुर्दकलां, रमनगरा, बलिया समेत कई गांवों के महिला-पुरूष और बच्चों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर मेडिकल कमांडेंट डा.केजी कमोई, कंपनी कमांडर सुदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कमांडेंट दिलबाग सिंह ने बताया कि ऐसा करने से एसएसबी और ग्रामीणों के बीच सामंजस्य स्थापित होने में मदद मिलती है। शिविर में 72 पुरुष, 56 महिलाएं, 33 बच्चे यानि कुल 163 का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed