फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फर्रुखाबाद महोत्सव में पीलीभीत की साक्षी बनी मिस यूपी एंजिल

फर्रुखाबाद महोत्सव में पीलीभीत की साक्षी बनी मिस यूपी एंजिल

Tue, 22 Jan 2019 06:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद महोत्सव में पीलीभीत की साक्षी बनी मिस यूपी एंजिल
पीलीभीत। फर्रुखाबाद में हुए युवा महोत्सव में हुई मिस यूपी कांटेस्ट में शहर निवासी साक्षी सक्सेना मिस यूपी एंजिल के खिताब से नवाजी गई। प्रतियोगिता में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फर्रुखाबाद के सरस्वती सदन में 17 जनवरी को मिस यूपी कांटेस्ट के तहत मिस और मिस्टर यूपी, मिस और मिस्टर फर्रुखाबाद, मिस यूपी मॉडल, मिस यूपी एंजिल आदि सौंदर्य प्रतियोगिताएं हुई। इस प्रतियोगिता में शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी और एक सीड कंपनी में मैनेजर प्रमोद सक्सेना और रश्मि सक्सेना की पुत्री साक्षी ने भी भाग लिया। साक्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें उसका भी चयन किया गया। महोत्सव में 17 जनवरी को फिनाले हुआ। इस दौरान ज्यूरी के सवालों का सटीक जवाब देने और प्रदर्शन के आधार पर साक्षी को मिस यूपी एंजिल के खिताब से नवाजा गया। आयोजक मंडल ने साक्षी को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। साक्षी वर्तमान में बरेली कॉलेज बरेली में बीए फर्स्ट इयर की छात्रा है। साक्षी ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। साक्षी की इस सफलता पर उनके घर जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed