फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   योगी जी! प्रतिबंध तो लगवा दिया, पालन कौन कराएगा...

योगी जी! प्रतिबंध तो लगवा दिया, पालन कौन कराएगा...

Tue, 02 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
योगी जी! प्रतिबंध तो लगवा दिया, पालन कौन कराएगा...
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

योगी जी! प्रतिबंध तो लगवा दिया, पालन कौन कराएगा
सभी प्रकार की पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहले दिन नहीं दिखा जिले में असर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने मंगलवार से सभी तरह के पॉलिथीन कैरी बैग पर रोक लगा दी है। इससे पूर्व 15 जुलाई से सिर्फ 50 माइक्रॉन तक की ही पॉलिथिन को प्रतिबंधित किया गया था। 15 अगस्त से थर्माकोल से बने सभी तरह के बर्तन पर रोक लगाई गई थी। शुरू के कुछ दिनों तक प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो समाजसेवी संगठनों ने भी जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर पॉलिथीन को पर्यावरण के लिए खतरनाक बताया। कई स्थानों पर पॉलिथीन प्रयोग न करने की शपथ तक दिलाने का कार्य प्रशासन की ओर से जागरुकता के लिए आयोजित करवाए गए। कुछ दिन सख्ती दिखाने के बाद प्रशासन ने भी हाथ पीछे खींच लिए। धीरे-धीरे पॉलिथीन फिर प्रचलन में शामिल होने लगी। प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए अपने तीसरे चरण में गांधी जयंती के दिन (2 अक्तूबर) से सभी तरह की पॉलिथीन, कैरी बैग आदि के प्रयोग, बिक्री, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात और निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। पर पहले दिन ही इस प्रतिबंध का असर नहीं दिखाई दिया। अमर उजाला टीम ने पूरनपुर, बीसलपुर तहसील मुख्यालय व बिलसंडा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के बाजार का जायजा लिया था पहले दिन ही योगी के फरमान का असर दिखाई नहीं दिया। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग किया जाता रहा। पेश है लाइव रिपोर्ट
00000
02 पीबीटीपी 17
बीसलपुर स्थित तहसील रोड पर किराने की एक दुकान पर खुलेआम ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान दिया जा रहा था। एक युवक इस दुकान से कुछ सामान खरीद पॉलिथीन में ले जाने लगा। टीम ने देखा कि न तो दुकानदार को पॉलिथीन में सामान देते कुछ झिझक दिखाई दी न ही ग्राहक को।
विज्ञापन

0000
02पीबीटीपी18
बीसलपुर के ही बारहपत्थर रोड स्थित नई सब्जी मंडी में लगी सब्जी की दुकानों पर भी सब्जी विक्रेता ग्राहकों को सब्जियां पॉलिथीन में दे रहे थे। इन्हें न तो कोई रोकने वाला था और न ही टोकने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
02पीबीटीपी19
बीसलपुर कसबे के छोटे चौराहा पर परचून की कई दुकानें हैं। इन दुकानों पर भी खुलेआम पॉलिथीन में दुकानदार ग्राहकों को सामान दे रहे थे। ग्राहक भी बेझिझक पॉलिथीन में सामान ले जाते दिखाई दिए।
0000
02पीबीटीपी24
पूरनपुर का ब्लॉक चौराहा से ही एसडीएम, सीओ व बीडीओ अपने कार्यालय होकर गुजरते हैं। इस चौराहे पर प्रतिबंध के बावजूद पूरे पॉलिथीन में मक्का भर कर उसे ठिलिया पर रख कर एक दुकानदार बेचता रहा। पर किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।
0000
02पीबीटीपी25
पूरनपुर का यह रेलवे स्टेशन चौराहा है। इस चौराहे पर पुलिस चौकी के पास फलों की तमाम दुकानें भी लगती हैं। इन फलों की दुकानों पर खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग दुकानदार मंगलवार करते रहे।
0000
02पीबीटीपी26
पूरनपुर बाजार में किराना बाजार में भी प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन की धड़ल्ले से बिक्री जारी रही। यहां ग्राहकों को पॉलिथीन में खरीदा गया समान दिया जाता रहा। कहीं कोई रोक-टोक नहीं थी।
0000
बिलसंडा में भी नहीं दिखा प्रतिबंध का असर
बिलसंडा। सभी तरह की पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद बिलसंडा कसबे में भी खुलेआम पॉलिथीन में दुकानदारों द्वारा समान की बिक्री की जाती रही। यही नहीं गांव में लगने वाली बाजारों में भी पॉलिथीन का उपयोग किया जाता रहा।
0000
02 पीबीटीपी 20
बोले-व्यापारी सरकार ने खड़ा नहीं किया विकल्प
बीसलपुर के पॉलिथीन के थोक व्यापारी मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी राजीव अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा सभी प्रकार की पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दिए जाने के कारण वह पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अब उनके सामने अपने परिवार के भरणपोषण का कोई साधन नहीं रह गया है, जिससे वह काफी पशोपेश में हैं। उनका कहना है कि सरकार ने पॉलिथीन तो बंद कर दी है, लेकिन उसके स्थान पर कोई विकल्प खड़ा नहीं किया है। जिससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं।

000000
तहसील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की पॉलिथीन का चलन किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार से राजस्व और स्थानीय निकाय के अधिकारियों से छापा डलवाकर पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों और ग्राहकों पर जुर्माना डाला जाएगा।
वंदना त्रिवेदी, एसडीएम बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed