फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अनियमितता पाए जाने पर चार मदरसों की मान्यता रद्द

अनियमितता पाए जाने पर चार मदरसों की मान्यता रद्द

Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
अनियमितता पाए जाने पर चार मदरसों की मान्यता रद्द
अनियमितता मिलने पर चार मदरसों की मान्यता रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर (पीलीभीत)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर चार मदरसों की मान्यताएं खत्म कर दी हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार को मदरसा दारुल उलूम मकसूदी बरखेड़ा, मदरसा कादरी इस्लामिक स्कूल बीसलपुर, मदरसा अशरफी इस्लामिक स्कूल बीसलपुर और मदरसा कादरी इस्लामिक स्कूल जसकरनापुर आदि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मदरसा दारुल उलूम मकसूदी बरखेड़ा बंद मिला। इस मदरसे में कोई शिक्षक और छात्र नहीं मिला। मदरसा अशरफी इस्लामिक स्कूल बीसलपुर ऐसे भवन में चलता हुआ मिला, जिस भवन में चलाने के लिए विभाग ने कोई मान्यता नहीं दी थी। मदरसा कादरी इस्लामिक स्कूल बीसलपुर भी बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यह मदरसा काफी दिनों से बंद चल रहा है। मदरसा कादरी इस्लामिक स्कूल जसकरनापुर बंद मिला और उसका भवन मानक के विपरीत मिला। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन चारों मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई है और मदरसा संचालकों को फोन से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed