फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जीटीआई शिक्षकों, अनुदेशकों, प्रेरकों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस

जीटीआई शिक्षकों, अनुदेशकों, प्रेरकों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
जीटीआई शिक्षकों, अनुदेशकों, प्रेरकों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध मनाया काला दिवस
विज्ञापन

अनुदेशकों ने जुलूस निकाला, जीटीआई शिक्षकों ने किया अतिरिक्त कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राजकीय पालीटेक्निक के शिक्षकों ने एआईसीटीआई के मानक पूरे करने की मांग को लेकर शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया। विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर एक घंटे का अतिरिक्त कार्य किया। वहीं, अनुदेशकों और प्रेरकों ने भी अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांध शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
00
04 पीबीटीपी 9
जीटीआई शिक्षकों ने काली पट्टी बांध एक घंटे किया अतिरिक्त कार्य
प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ के आह्वान पर राजकीय पॉलिटेक्निक के शिक्षकों ने पदोन्नति, एसीपी, एसआईसीटीआई द्वारा निर्धारित वेतनमान न मिलने के विरोध में शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए काला दिवस मनाया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर एक घंटे का अतिरिक्त कार्य किया और परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। जनपद इकाई अध्यक्ष ने कहा कि लंबित मांगों का निस्तारण न करना तानाशाही दर्शाता है। विरोध करने वालों में यज्ञ प्रकाश आर्य, हिमकर, सुरेश कुमार, अनुभव अस्थाना, प्रदीप कुमार, डॉॅ. कपिल कुमार, विवेक कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

00
05 पीबीटीपी 4
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनुदेशकों ने निकाला जुलूस
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार को अनुदेशकों ने मानदेय बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। जिले भर के अनुदेशक सुबह नेहरू पार्क में एकत्र हुए और यहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसके बाद अनुदेशक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 17 हजार रुपये मानदेय देने, स्वत: नवीनीकरण की प्रक्रिया लागू करने व महिला अनुदेशकों का स्थानांतरण ससुराल के नजदीक वाले विद्यालयों में करने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सुुरेंद्रपाल गंगवार, विक्रमपाल सिंह, आलोक गंगवार, महेश यादव, ज्योति, रंजना, बीनू, कमलेश, सुनीता, विमलेश, सूरजपाल, रोहित मिश्रा, इमरान, सत्यम, शहबाज, पुलकित, अनुज, आदित्य समेत कई अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
05 पीबीटीपी 34
प्रेरकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन
प्रेरक एकता कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार को पूर्व में कार्यरत रहे प्रेरकों ने बकाया मानदेय का भुगतान न होने के विरोध में शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। काली पट्टी बांधे प्रेरकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में प्रेरकों और समन्वयकों का 20 से 40 माह का बकाया मानदेय एक मुश्त देने, समाप्त की गई साक्षर भारत मिशन योजना की अवधि सम्मानजनक मानदेय के साथ बढ़ाने व साक्षरता कर्मियों को समायोजित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पिंकी रानी, रामऔतार मिश्रा, ओम शर्मा, ममता, प्रमोद पांडेय, राकेश कुमार, नगमा परवीन, टेकचंद, ऊषा, जीशान, सुनीता, गंगा सिंह, पूजा, सुरजीत कौर, बबलीदेवी, नीतू सिंह समेत जिले भर के प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed