{"_id":"5b8edafd867a55486d1635b5","slug":"111536088829-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद मोहल्ले में दो मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरंगाबाद मोहल्ले में दो मकान गिरे
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर क्षेत्र में कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण जर्जर हाल मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात्रि में नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी चुन्नू पुत्र गोवर्धन वाल्मीकि एवं सुखबीरी पत्नि स्वर्गीय चमन वाल्मीकि के मकान अचानक भरभराकर तेज आवाज के साथ गिर गए। मकान के आंगन में सो रहे परिवार के सदस्यों की मकान गिरने के चलते आंख खुल गई। । गनीमत रही कि दोनों परिवारों के लोग आंगन में सो रहे थे। कोई भी मकान की चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो जाता। इससे दोनों परिवारों का हजारों रुपये कीमत का सामान दबकर खराब हो गया। पीड़ित मकान मालिकों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर मामले की जांच कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।