फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसान गोष्ठी में बैंक योजना की जानकारी दी

किसान गोष्ठी में बैंक योजना की जानकारी दी

Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में बैंक योजना की जानकारी दी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रविवार को सिंडिकेट बैंक शाखा खेकड़ा के तत्वावधान में किसान गोष्ठी की। गोष्ठी में सीनियर ब्रांच मैनेजर युवराज सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक किसानों को कृषि संबंधी अनेकों योजनाओं से लाभान्वित कर रहा है। बैंक किसानों को कृषि यंत्रों के लिए लोन की सुविधा दे रहे हैं। कृषि कार्य में धन की आवश्यकता पड़ने पर किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को धन मुहैया कराया जाता है। साथ ही बैंक किसानों की फसलों का बीमा भी करते हैं। किसानों को सरकार द्वारा लाभ पहुंचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका लाभ उठाने के लिये ही गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। इससे किसान गोष्ठी के माध्यम से जागरूक होकर लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। अंत में बैंक के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के किसानों को लाभ देने के लिए योजनाओं के प्रशस्ति पत्र भी बांटे। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह, ग्राम सांकरौद प्रधान देवेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, भूपेंद्र सिंह, जयकिशन, राजेंद्र, ओमप्रकाश, ब्रजमोहन, अमरीश कुमार, राजबीर सिंह, जयकिशन, हरीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed