फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बेसिक शिक्षा विभाग की नकली किताबों को रोकने की तैयारी शुरू

बेसिक शिक्षा विभाग की नकली किताबों को रोकने की तैयारी शुरू

Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की नकली किताबों को रोकने की तैयारी शुरू
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से लेकर कक्षा आठ तक के राजकीय सहायता प्राप्त और अनुदानित मदरसों में पढ़ाई जाने वाली किताबों में अब क्यूआर कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने पर किताब से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। इससे यह पता चलेगा कि इन किताबों को परिषद ने ही छपवाया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में किताबों की नकली छपाई पर अंकुश लगाने के लिए अब क्यूआर कोड की मदद ली जाएगी। अब कोई निजी प्रकाशक भले ही हूबहू इन किताबों की नकल उतार दें, लेकिन क्यूआर कोड की नकल नहीं उतारी जा सकती है, इसलिए हर मुद्रक और प्रकाशकों के माध्यम से पाठ्य पुस्तकों की मुद्रित प्रतियों के लिए 10 जून तक जिन किताबों के सैंपल तैयार किए हैं, इनकी प्रेस का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। पुस्तकों की विभिन्न गड्डियों में से रैंडम आधार पर कोई पुस्तक निकाल कर पाठ्यक्रमों की विषय वस्तु का परीक्षण किया जाएगा। यदि किताबों में कोई कमी नहीं मिलती है तो आगे की किताबें छापने के निर्देश दिए जाएंगे। सत्यापन के बाद ही किताबें स्कूल को भेजी जाएंगी। इसके अलावा इस बार किताबें चार रंग में छापी जा रही हैं। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। कक्षा आठवीं की गणित की किताब दो रंग में मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि विषय वस्तु में कोई भी बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा बाकी सभी किताबें भी एक से अधिक रंगों में छपवाई जाएंगी। खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली की कि कई निजी प्रकाशक परिषद की किताबों की नकली प्रति छपवाकर बेच रहे हैं। इसके बाद विभाग ने कक्षा एक से आठ तक की किताबों पर बार कोड लगाया है। कुछ विषयों की किताबों के नमूने जांच के लिए एडी बेसिक कार्यालय भेजे हैं। इनमें कलरव.1ए कलरव.2 और कलरव.3 किताब में अंदर के पन्नों पर कई जगह क्यूआर कोड लगाया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही किताब और उसके प्रकाशक संबंधी सभी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed