{"_id":"5adf8b7a4f1c1b85028b644c","slug":"111524599674-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सीएचसी प्रभारी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सीएचसी प्रभारी को लगाई फटकार
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों को कड़े निर्देश दिए। इस सीएचसी पर साफ-सफाई न मिलने पर डीएम ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाकर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर एक बजे खेकड़ा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुुंचे। उन्होंने दवा का स्टॉक चेक कर पूछा कि सीएचसी में दवाई पर्याप्त है या नहीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि दवा पर्याप्त मात्रा में है। डीएम ने दवा कक्ष के सामने खड़े मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। डीएम ने कहा कि मरीजों के प्रति कोई लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के प्रति लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छायेदार वृक्ष भी अवश्य लगाए जाएं और स्वास्थ्य सेवा में सुधार होना चाहिए। इसे सभी चिकित्सक गंभीरता से लें और अपने स्वास्थ्य केंद्र पर जनता को बेहतर सुविधा देने मे कोई कसर बाकी न छोड़ें। इस दौरान उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।