फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा स्टेडियम में जिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

खेकड़ा स्टेडियम में जिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Thu, 21 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा स्टेडियम में  जिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने गांधी इंटर कॉलेज और दूसरे मैच में जैन इंटर कॉलेज की टीम ने जेपी एकेडमी की टीम को हराकर जीता।
बुधवार को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार खेल कार्यालय बागपत की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेकड़ा में शुरू हुई। पहले दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा एवं गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा के बीच हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवर में एक सौ पंद्रह रन बनाए। इसमें बल्लेबाज पुष्पेंद्र ने 20, सोनू ने 17 और साहिल ने 10 रन का योगदान दिया। इसमें गांधी विद्यालय की टीम के गेंदबाज प्रशांत ने तीन, आरिफ और विशाल ने एक एक विकेट लिया। जवाब में गांधी विद्यालय की टीम आरिफ के पंद्रह और जुबेर के चौदह रन की मदद से 83 रन ही बना सकी। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के गेंदबाज पुष्पेंद्र ने छह और नौशाद ने दो विकेट लिए। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने यह मैच 32 रन से जीता।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में दूसरा मैच जेपी एकेडमी बड़ौत एवं जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा की टीमों के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी कर जेपी एकेडमी की टीम ने 67 रन बनाए। इसमें देव ने ग्यारह, अंकित ने नौ रन बनाए। जैन कॉलेज की टीम के हंसराज ने दो और गौरव ने एक विकेट लिया। जवाब में जैन इंटर कॉलेज की टीम ने यह मैच दो विकेट खोकर जीत लिया। बल्लेबाज अक्षित ने 20 और सुमित ने 16 रन का योगदान दिया। मैच की अंपायरिंग डॉ. सलीम अहमद और प्रिंस, स्कोरिंग जतिन ने की। इस दौरान एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, पन्ना लाल भारती, महबूब हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed