{"_id":"5a3ab8de4f1c1ba12d8b9e0b","slug":"111513797854-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
तहसील कार्यालय परिसर में बुधवार को समाधान दिवस का आयोजन किया । इसमें सीडीओ और एसपी ने ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए भूमि विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठन के निर्देश दिए। इसमें 25 शिकायतें आईं। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ।
बुधवार को खेकड़ा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही एसडीएम आशीष कुमार एवं तहसीलदार जसधीर सिंह को निर्देश दिए भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए।
इस दौरान राजस्व विभाग की दस, पुलिस की दो, विद्युत विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की दो, नलकूप विभाग की एक शिकायत समेत कुल पच्चीस शिकायती पत्र आए। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया साथ ही अन्य शिकायतों को भी संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंपा। इसमें सीओ संजीव सुमन, थानाध्यक्ष एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।