{"_id":"59feed6d4f1c1b7a548baff7","slug":"111509879149-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
हादसे में माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/अमरिया। कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले से लौटकर घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दियूनी डैम के पास हुए हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र धनीराम शनिवार को जहानाबाद के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगे मेले में गए थे। उनके साथ गांव के ही हरवंश और अमन भी थे। देर शाम तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। दियूनी डैम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजवाया, यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे में युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।