फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   देवहा नदी में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, एक का शव मिला

देवहा नदी में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, एक का शव मिला

Sat, 04 Nov 2017 10:08 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
देवहा नदी में नहाते वक्त तीन किशोर डूबे, एक का शव मिला
डूबा क‌िशाोर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। भगा मुहम्मदगंज गांव स्थित देवहा नदी में नहाने गए अमरिया के पिंजरा बमनपुरी निवासी तीन किशोर नहाते वक्त डूब गए। चौथे साथी से जानकारी मिलने पर मौजूदा लोगों ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। काफी देर तक मशक्कत के बाद हर्षित (14) पुत्र रामबहादुर का शव बाहर निकाला जा सका। अन्य दो की तलाश के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसर गोताखोरों की मदद से जुटे हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को सुनगढ़ी क्षेत्र के भगा मुहम्मदगंज गांव स्थित देवहा नदी के तट पर मेला आयोजित किया गया था। अमरिया के गांव पिंजरा बमनपुरी से भी कई लोगों के साथ चार दोस्त हर्षित, विशाल (10) पुत्र गंगासागर, आकाश (14) पुत्र गंगासागर, अभिषेक (12) पुत्र रामपाल एक साथ आए थे। दोपहर बाद नदी में नहाते वक्त तीनों डूबने लगे। आकाश को डूबता देख मौजूदा लोगों ने बाहर निकाला। उसने भीड़ को अन्य तीन के डूबने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। नदी में डूबे तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, सीएफओ ब्रहमानंद दुबे, एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से जाल डालकर तीनों की तलाश की गई। करीब दो घंटे बाद किशोर हर्षित के शव को बाहर निकाला जा सका। उधर अभिषेक और विशाल की तलाश जारी है।
विज्ञापन


नहाते वक्त तीन किशोर देवहा नदी में डूब गए। एक का शव निकाला जा चुका है, दो की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। अंधेरा होने की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed