फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ठंड बढ़ने के साथ बढ़ सकती बाघ हमले की घटनाएं

ठंड बढ़ने के साथ बढ़ सकती बाघ हमले की घटनाएं

Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ बढ़ सकती बाघ हमले की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पीलीभीत/माधोटांडा। पिछले एक साल में बाघ ने 19 लोगों का शिकार किया। कई लोग बाघ के हमले में घायल भी हो चुके हैं। खूनी हो चुके बाघ को खोजने के लिए वन विभाग पिछले डेढ़ माह से कड़ी मशक्कत भी कर रहा है, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब बाघ जंगल से बाहर खेत, खलिहान आदि में दिखाई न देता हो। चार दिन पहले ही माधोटांडा क्षेत्र के एक फार्म हाउस तक बाघ पहुंच गया और वहां उसने गाय पर हमला कर घायल कर दिया। एक दिन पहले ही अमरिया क्षेत्र में खेत में काम कर रहे मजदूरों को बाघ दिखाई दिया। इसकी पुष्टि भी वन विभाग के लोगों ने उसके पद चिह्न से की। ठंड बढ़ने के साथ जंगल के बाहर बाघों की चहलकदमी और बढ़ जाएगी। इस माह के अंतिम सप्ताह से गन्ने की पेराई भी चीनी मिलें शुरू करने वाली हैं। ऐसे में बाघों के हमले की घटनाएं बढ़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। वन महकमे ने इन्हें रोकने केे लिए रणनीति तैयार की है।
0000
जंगल से सटे किसानों का पहले आपूर्ति होगा गन्ना
वन महकमे का मानना है कि गन्ने की फसल तैयार होने एवं ठंड का मौसम शुरू होने के साथ बाघ जंगल से निकलकर मैदानी क्षेत्र की ओर रुख कर सकते हैं। इसके लिए जंगल से सटे एक किलोमीटर के दायरे वाले क्षेत्र में गन्ना किसानों की सूचियां वन महकमा बना रहा है। ताकि जिलाधिकारी शीतल वर्मा से आदेश करवा ऐसे इलाकों की पर्ची पहले जारी कराकर गन्ना कटवाया जा सके। वन महकमे का मानना है कि इससे काफी हद तक बाघों के जंगल से बाहर निकलने पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

0000
पिछले साल बराही रेंज से हुई थी घटना की शुरूआत
पिछले साल बाघों के हमले एवं बाघों के जंगल से बाहर निकले की घटनाओं की शुरुआत बराही के जंगल से हुई थी। इसके बाद जहां वनों से सटे इलाका कराहा उठा था। वहीं पूरे वर्ष भर बाघ जंगल से बाहर निकलते रहे मानवों, पशुओं को निवाला बनाते रहे। ग्राम डगा, पिपरिया संतोष व कलीनगर क्षेत्र में बाघ ने कई लोगों को अपना निवाला बना लिया था। एक बाघ को पिंजड़े में बंद कर जंगल छोड़ा गया तो मानव की हत्याएं करने वाले दूसरे बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर लखनऊ चिड़िया घर भेजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
ठंड बढ़ने पर जंगली सुअरों व अन्य वन्यजीवों के शिकार के लिए बाघ भी जंगल से उनके पीछे जंगल के सटे गन्ने खेतों में पहुंच जाते हैं। वहां रुकते हैं। इस बीच यदि कोई मानव मिल जाए तो उस पर भी हमला कर देते हैं। पिछले वर्ष के हमलों से सबक लेकर ही वन विभाग ने इस बार जंगल से सटे एक किमी के क्षेत्र में गन्ना किसानों की सूची तैयार करा रहा है। डीएफओ के माध्यम से यह सूची डीएम को भेज ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी कि उन क्षेत्रों का गन्ना पहले मिलों को आपूर्ति हो जाए। जंगल से सटे इलाकों के लोग जंगल में शौच को न जाए, इसके लिए सीडीओ से उन गावं के लोगों को अनुदान दिलवा शौचालय बनवाने को भी प्रेरित किया जाएगा।
अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकारी बराही
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed