{"_id":"598073f74f1c1b1c1a8b46c2","slug":"111501590519-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफ को लोगों के व्यवहार में परिवर्तन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफ को लोगों के व्यवहार में परिवर्तन जरूरी
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। जनसामान्य को जागरूक कर उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाना होगा। यह विचार डीपीआरओ ने स्वच्छताग्राही के प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय स्वच्छताग्राही प्रशिक्षण शुरू किया गया है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इसे आंदोलन के रूप में चलाकर जन सामान्य का जागरूक करने पर जोर दिया। जिला समन्वयक नेहा सिंह ने कहा प्रशिक्षण की रूपरेखा और क्रिया कलापों की जानकारी दी। उन्होंने समूह गठन की चर्चा करते हुए बताया कि कुल आठ समूह बनाए गए हैं। शाहजहांपुर से आए जिलाप्रेरक अचल सक्सेना ने गांव मेे किए जाने वाले क्रिया कलापों की जानकारी दी। इसके अलावा रूपेश कुमार, चिराग, नदीम मलिक ने भी अपने विचार रखे। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार को दोपहर तक प्रशिक्षण के बाद आठों टीमें चार गांव रिछौला, दियूनी बहादुरपुर, ढेरम, कंजाहरैया में जाकर जनजागरूगता करेंगी। अगले दिन इन गांव में टिगरिंग की जाएगी। प्रशिक्षण में विपिन कुमार, सर्वेश सहित कई लोग थे।