फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोई सुनने वाला नहीं, शहर रहा अस्त-व्यस्त, लोग परेशान

कोई सुनने वाला नहीं, शहर रहा अस्त-व्यस्त, लोग परेशान

Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोई सुनने वाला नहीं, शहर रहा अस्त-व्यस्त, लोग परेशान
30पीबीटीपी-1,2,3,4
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश में पानी से लबालब हो गया शहर
आधे घंटे की बारिश से गलियां, पॉश कॉलोनियां, सरकारी कार्यालय हर जगह पानी-पानी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गुरुवार को दूसरे दिन भी सुबह में हुई मूसलाधार बारिश से शहर की पॉश कॉलोनियों समेत कई स्थानों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। सरकारी स्कूलों में पानी भरा होने की वजह से पढ़ाई भी प्रभावित रही। इसके बावजूद प्रशासनिक अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। करीब आधे घंटे की बारिश से शहर का कोई एक कोना ऐसा नहीं छूटा जहां जलभराव नहीं था। स्टेशन रोड पर नालों का गंदा पानी उफनाकर घरों में घुस गया। जिसे निकालने में लोगों को कड़ी महनत करनी पड़ी।
शहर की पॉश कॉलोनी अशोक नगर, आवास विकास, राजाबाग कॉलोनी, टनकपुर हाईवे समेत कई गली मोहल्ले चोक नाला नालियों की वजह से हुए जलभराव के कारण ताल तलैया बन गए। सरकारी कार्यालयों में भी सुबह बारिश आफत बनकर टूटी। सीएमओ कार्यालय, जनसूचना कार्यालय, रोडवेज बस स्टैंड आदि के गेट तक पानी भरा होने के कारण अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर में कई जगह स्थिति यह थी कि नाले नालियां उफनाकर सड़क पर आने की वजह से लोगों को यह तक पता नहीं चला कि उनका अगला कदम नाले में पहुंचेगा या फिर सड़क पर। अशोक और वल्लभनगर कॉलोनी की गलियों में घुटनों तक पानी भरा था। बाइक सवारों ने पैदल ही निकलने में भलाई समझी। बारिश के कारण ज्यादातर बाजारों में काफी दुकानें तक नहीं खुली। दोपहर तक सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा छाया रहा। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दोपहर तक सीएमओ कार्यालय, टनकपुर हाईवे स्थित परिषदीय स्कूल आदि जगहों पर जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन

000
चोक नाले बना देते शहर में बाढ़ से हालात
पालिका द्वारा 39 लाख रुपये की किस तरह बर्बादी की गई। इसकी हकीकत गुरुवार को भी चोक नाले नालियां ने खोलकर रख दी। पालिका प्रशासन द्वारा जलनिकासी की उचित व्यवस्था तक नहीं की गई। जिस कारण घरों में गंदा पानी घुस गया। अगर अब भी पालिका प्रशासन नहीं जागा तो आने वाले समय में यह चोक नाले शहर में बाढ़ जैसे हालात का कारण भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed