{"_id":"5aec650a4f1c1b64098b8230","slug":"101525441802-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत की सुप्रसिद्ध बांसुरी की धुन पर रैंपवॉक करेंगी प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत की सुप्रसिद्ध बांसुरी की धुन पर रैंपवॉक करेंगी प्रतिभागी
Updated Fri, 04 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत की सुप्रसिद्ध बांसुरी की धुन पर रैंप वॉक करेंगी प्रतिभागी
डॉक्टर से लेकर विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं दिखाएंगी हुनर
छह मई को होगा मिस खादी इंडिया फैशन शो, तैयारी जोरों पर
04 पीबीटीपी 1
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मिस इंडिया खादी 2018 के फैशन शो में प्रतिभागी किसी आर्केस्ट्रा की धुन पर रैंप वॉक नहीं बल्कि पीलीभीत की सुप्रसिद्ध बांसुरी की धुन पर करेंगी। बेनहर पब्लिक स्कूल में होने जा रहे इस फैशन शो में 20 सफल प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रही खादी को अपनी पुरानी पहचान दिलाने को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मिस इंडिया खादी 2018 के आयोजन के लिए पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ सांइसेज एंड हायर स्टडीज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर जिले भर से 36 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इन सभी प्रतिभागियों का मिस इंडिया खादी की कार्यकारी निदेशक अनुसुआ घोष द्वारा विभिन्न टास्क दिए गए थे। विभिन्न राउंड के बाद 20 प्रतिभागियों का प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि अब यह सभी चयनित प्रतिभागी छह मई को होने वाले फैशन में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतिभागी मशहूर बांसुरी वादक रोहन पाराशर की बांसुरी की धुन पर रैंप वॉक करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम डॉ. अखिलेश मिश्रा होंगे। इसमें मिस इंडिया खादी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुश अनामी, निदेशक खादी आयोग अरविंद कुमार मिश्र, डॉ. नासिर, विकल्प गोयल, अकमल इजहार व मशहूर मॉडल अर्चना राजपूत आदि मौजूद रहेंगे। इधर शुक्रवार को पुष्प इंस्टीट्यूट में प्रतिभागियों ने फैशन शो की तैयारियों को लेकर कड़ी मेहनत की।