फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव

पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव

Mon, 17 Jul 2017 06:02 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव
पीलीभीत। सत्ता परिवर्तन के बाद अब ब्लाक प्रमुखों की कुर्सी डगमगानी शुरू हो गई है। अमरिया के बाद पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। बीडीसी मनप्रीत कौर के नेतृृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को 221 बीडीसी के शपथपत्रों के साथ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिले में सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास आया था लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद करीब आठ दिन पूर्व अमरिया ब्लाक प्रमुख कौसर जहां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया है जिसकी अभी जांच चल रही है। इस पर जल्द चर्चा के बाद वोटिंग कराई जानी है लेकिन इससे पहले ही पूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव आ गया। सोमवार को पूरनपुर ब्लाक के बीडीसी वार्ड संख्या 216 की सदस्य मनप्रीत कौर पांच बीडीसी सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल एवं दर्जनों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और 221 बीडीसी सदस्यों के शपथपत्रों के साथ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौपा। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जेबी सिंह को बुलाकर शपथपत्र और अविश्वास प्रस्ताव दिलवाकर जांच के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने प्रतिनिधि मंडल क सदस्यों की परेड कराई। अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वालों में बीडीसी रेखा, शिवकुमार, प्राची सिंह, बलजीत सिंह के अलावा लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अतिन्दर पाल सिंह, संतोष पासवान, अनिल सिंह, मोहम्मद अजमल, सुमंत कुमार, रामदास, निशांत, गुडडू प्रधान, मूलचंद्र, पप्पू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed