{"_id":"59fc6df64f1c1bd1538bab30","slug":"1-76-lakh-children-from-parade-schools-will-get-sweater","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के 1.76 लाख बच्चों को मिलेंगे स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के 1.76 लाख बच्चों को मिलेंगे स्वेटर
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शासन ने 30 नवंबर तक वितरण करने के दिए आदेश
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को अब सर्दी के मौसम में ठंड में कंपकंपाना नहीं पड़ेगा। शासन के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को 30 नवंबर तक स्वेटर बांटने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर उनको मिड डे मील और निशुल्क यूनिफार्म देने का प्रावधान पहले से ही है। इस वर्ष बच्चों को स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्वेटर भी दिए जा रहे हैं। सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेद्र बहादुर विक्रम सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर जिले के सभी 1800 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को स्वेटर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। परिषद के सचिव ने स्वेटर का वितरण 30 नवंबर तक हर हाल में करने के आदेश दिए हैं। इसका लाभ जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.76 लाख बच्चों को मिलेगा। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को स्वेटर वितरण करने के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर अध्ययनरत बच्चों की संख्या और अन्य सूचना शासन को भेजी जा रही है। निर्धारित अवधि में स्वेटर वितरण कराया जाएगा।