{"_id":"6229f9c7f063c908f01ae057","slug":"pilibhit-election-result-2022-pilibhit-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: जानें पीलीभीत सीट का हाल, कौन बढ़ रहा जीत की ओर और किसकी हार है नजदीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: जानें पीलीभीत सीट का हाल, कौन बढ़ रहा जीत की ओर और किसकी हार है नजदीक
Thu, 10 Mar 2022 06:44 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:44 PM IST
सार
ताजा अपडेट के अनुसार बारखेड़ा विघानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद ने सपा के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को हरा दिया है।
विज्ञापन
pilibhit election result 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में अब यह तय हो गया है कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि अभी कई सीटें ऐसी हैं जहां मतगणना अब भी जारी है। हम आपको बता रहे हैं राज्य के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के बारे में कि कौन यहां आगे है और किसे हार का मुंह देखना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पीलीभीत में भाजपा आगे
पीलीभीत विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पीलीभीत जिले के अंतर्गत चार विधान सभा सीटें आती हैं। यह पीलीभीत, बारखेड़ा, पूरनपुर और बिलासपुर है। पीलीभीत सीट पर भाजपा के उम्मीदवार संजय सिंह गंगवार आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी डा.शैलेंद्र सिंह गंगवार दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बसपा प्रत्याशी शने अली तीसरे और कांग्रेस उम्मीदवार शकील अहमद नूरी चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
अन्य सीटों का हाल
ताजा अपडेट के अनुसार बारखेड़ा विघानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद ने सपा के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को हरा दिया है। वहीं, पूरनपुर सीट पर भाजपा के बाबूराम के आगे चल रहे हैं। बिलासपुर सीट से समाजवादी पार्टी के अमरजीत सिंह भाजरा के बलदेव सिंह औलख से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन