फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   there will be foge from Sunday

रविवार से बढ़ सकता है एनसीआर में कोहरा

Sun, 24 Nov 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 24 Nov 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
there will be foge from Sunday

नोएडा में मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी उत्तर भारत में रविवार से कोहरा पड़ने के आसार बढ़ने का अनुमान है। एक पश्चिमी गड़बड़ी के चलते अगले तीन दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


इसके असर से जम्मू और कश्मीर में बारिश और हिमपात होने की भी संभावना है। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को पश्चिमी गड़बड़ी उत्तरी पाकिस्तान में थी।
विज्ञापन


अनुमान है कि इसके असर से अगले तीन दिन में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में बारिश और हिमपात हो सकता है। पश्चिमी गड़बड़ी के कारण नमी बढ़ने और कम तापमान से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर भारत में भी कोहरा पड़ सकता है। वहीं, 28 नवंबर से तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, शनिवार को तापमान में कमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed