{"_id":"e547ae6e5493f1800d9e819199c3dfb3","slug":"raping-niece-accuse-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने भतीजी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के बहाने भतीजी से दुष्कर्म
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 25 Oct 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में नौकरी का झांसा देकर भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिला अपने पति के साथ नोएडा अपने चाचा के पास आई थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
पुलिस के मुताबिक करनाल की रहने वाली महिला (28) व उसके पति को सूरजपुर में रहने वाले उसके चाचा हरभजन सिंह उर्फ गुल्लू (62) ने नोएडा में नौकरी दिलाने का वादा किया था।
बुधवार की रात नौ बजे पति-पत्नी करनाल से नोएडा आए। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर हरभजन अपनी इनोवा कार लेकर उन्हें रिसीव करने गया।
अपनी भतीजी के पति को दोस्त के घर सेक्टर-62 में छोड़ा और भतीजी व उसके पांच साल के बेटे को लेकर सूरजपुर रवाना हो गया, लेकिन वह सूरजपुर जाने के बजाए सेक्टर-52 में अरावली अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में पहुंचा जो उसके दोस्त का है।
विज्ञापन
दोस्त उस समय मेट्रो अस्पताल में अपने किसी परिजन को देखने गया था।
रात एक बजे के आसपास महिला ने अपने पति को फोन कर अरावली अपार्टमेंट बुलाया और बताया कि उसके चाचा ने नशीला पदार्थ पिला कर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पत्नी से दुष्कर्म की सूचना पति ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिकायत पर चाचा हरभजन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया।
बेरोजगारी का फायदा उठाया
करनाल से अपने चाचा के पास नौकरी की उम्मीद में आई महिला के मुताबिक उसका पति बेरोजगार है।
माली हालत ठीक न होने के कारण वह चाचा के पास छह माह पहले भी आई थी।
उस दौरान चार दिन तक वह चाचा के घर सूरजपुर में रही। चाचा ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था।
एक सप्ताह पहले उसने चाचा को फोन कर नौकरी दिलाने के लिए कहा। इस पर चाचा ने उसे नोएडा आने को कहा।
लेकिन उसे क्या पता था कि चाचा के मन में कुछ और चल रहा है। रिश्ते का चाचा हरभजन गाहे बगाहे उसकी आर्थिक मदद करता रहता था।
फ्लैट में महिला को देख दोस्त के होश उड़े
मेट्रो अस्पताल से जब कपिल अपने अरावली स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो महिला व उसके पांच साल के बेटे को बैठा देख उसके होश उड़ गए।
युवती रो रही थी। पूछने पर बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इतना सुनते ही कपिल के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
फौरन उसने अपने दोस्त हरभजन को फोन कर आने के लिए कहा। हरभजन आने में आनाकानी करने लगा तो मौके पर पहुंची पुलिस के साथ वह हरभजन के घर पहुंच गया।