{"_id":"d85aa205b53b1b2af023cd9999506ba3","slug":"new-camera-come-to-stop-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आ गया घटना रोकने वाला कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आ गया घटना रोकने वाला कैमरा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के एक कार्यक्रम में दिखाया कि कैमरा सिर्फ तस्वीर ही कैद नहीं करेगा, बल्कि किसी गड़बड़ी को देखकर आपको सचेत भी करेगा। साथ ही यह घटनाएं रोकने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में लगाए जाने वाला यह कैमरा एक्सपो मार्ट में दिखाया गया। अभी तक देखा यह गया है कि सीसीटीवी में जो फुटेज आती है, वह धुंधली रहती है।
इसके अलावा यह सिर्फ रिकॉर्डिंग ही करता है। बृहस्पतिवार को आदित्य ग्रुप द्वारा प्रदर्शित कैमरे में काफी कुछ हटकर है। एटीएम में अगर कोई व्यक्ति हेल्मेट पहनकर प्रवेश करता है तो कैमरा अलार्म बजा देगा।
विज्ञापन
इसी तरह अगर एटीएम मशीन की खींचतान की जाती है या वहां मौजूद व्यक्ति से कोई गड़बड़ करने का प्रयास करता है तो भी यह कैमरा अलार्म बजा देगा।
आदित्य ग्रुप के आदित्य खेमका बताते हैं कि इस कैमरे को एटीएम में लगाने के लिए आरबीआई से बातचीत चल रही है।
यह कैमरा यमुना एक्सप्रेस वे और अन्य उन राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी कारगर सिद्ध होगा, जहां सीसीटीवी लगे हुए हैं। किसी वाहन के रुकने या दुर्घटनाग्रस्त होने पर कैमरा पास की पोस्ट या कंट्रोल रूम पर अलार्म बजाकर सचेत कर देगा कि वहां गड़बड़ी है और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर भी यह कारगर रहेगा। वर्तमान में जो कैमरे लगे हुए हैं, वह फोटो नहीं खींचते। इस कैमरे की खासियत यह होगी कि वह हरेक यात्री की फोटो अलग से खींचकर रखेगा।