{"_id":"30341ce4-4f3f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lcd-will-be-seen-on-yamuna-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर नजर आएंगे एलसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर नजर आएंगे एलसीडी
नोएडा/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर इंटेलीजेंस ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के साथ ही ट्रैफिक की जानकारी एलसीडी पर दिखेगी। इस संबंध में कंपनी ने प्रस्तुतिकरण देकर प्राधिकरण को पूरा खाका सौंप दिया है। इसमें कैमरों की संख्या और स्थान तय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे शुरू होने के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा को आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम से लैस किया जा रहा है। हालांकि प्राधिकरण इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ले रहा है। इसकी सफलता के बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव सरन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर 50 कैमरे लगाए जाएंगे। इनके स्थान तय हो चुके हैं। साथ ही, चार एलसीडी स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया गया है। संजीव सरन के अनुसार, इन स्क्रीन पर ट्रैफिक से जुड़ी जानकारियों के साथ जाम की स्थिति और आपातकालीन स्थिति की सूचना दी जा सकेगी।
विज्ञापन
वहीं, प्राधिकरण शहर के बारे में बाहर से आने वालों को भी इसके माध्यम से सूचनाएं देगा। कंपनी ने जो खाका दिया है, उसका तकनीकी परीक्षण हो रहा है। जल्द ही यह काम शुरू कर दिया जाएगा। पूरे एक्सप्रेसवे पर नया सिस्टम लगाने में 14.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।