फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   I want to play the character of Ravana: Gulshan Grover

रावण का किरदार निभाना चाहता हूं : गुलशन ग्रोवर

Sat, 05 Oct 2013 01:36 AM IST
संदीप वर्मा/नोएडा
संदीप वर्मा/नोएडा Updated Sat, 05 Oct 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
I want to play the character of Ravana: Gulshan Grover

बैड मैन, छप्पन टिकली और न जाने कितने नेगेटिव किरदारों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर को ग्रे शेड किरदार निभाने वाले हीरो से एतराज है।

विज्ञापन


अमर उजाला से की बात में उनका कहना है कि हीरो अगर नेगेटिव रोल में रहता है तो उसे फिल्म के अंत विलेन का किरदार ही बरकरार रखना चाहिए न कि दोबारा से हीरो बन जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह नोएडा में एक फिल्म के प्रमोशन पर पहुंचे।

गुलशन बताते हैं कि फिल्मों का पहले से ट्रेंड बदल गया है। अब हर अभिनेता अलग-अलग किरदार निभाना चाहता है। वह खुद इस माह अपनी आने वाली चार फिल्मों (सुपर से ऊपर, बुलेट राजा, यारियां और बात बन गई) में अलग-अगल किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन कहते हैं कि यदि कोई हीरो अपनी इमेज बचाने के लिए फिल्म के अंत में नेगेटिव से पॉजिटिव किरदार में आता है तो यह उसकी कायरता है।

दिल्ली के निवासी रहे गुलशन ग्रोवर ने श्रीराम कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कॉमर्स से मास्टर डिग्री प्राप्त की। उनके पिता भी कई वर्षों तक रामलीलाओं का आयोजन कराते रहे।


दिल्ली को अपना दिल बताते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय की शुरुआत रामलीला में वानर सेना के एक सदस्य के रूप में की थी। वह बताते हैं कि आज भी उनकी इच्छा रावण का किरदार निभाने की है।

आई एम कलाम के निर्देशक नीला मदहब पांडा उनको लेकर ‘दशानन’ बनाने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed