फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How long bear the burden weak beam

कमजोर बीम आखिर कब तक सहते बोझ

Tue, 24 Sep 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
How long bear the burden weak beam

नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मिली खामियों की वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इंजीनियरों की जांच कई संकेत देने लगी है।

विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर भारी दबाव को कमजोर बीम सहन नहीं कर सके। नतीजतन ओवरलोडिंग के चलते बीम अपनी जगह से खिसक गए।

अगर स्टेशन की इन कमजोर कड़ियों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो इसका बुरा अंजाम भुगतना पड़ता।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दसवें दिन एक लिखित बयान जारी किया, लेकिन इसमें भी स्टेशन पर मिली खामियों की वजह का खुलासा नहीं किया गया।

स्टेशन के पिलर नंबर-174 और 185 का सपोर्ट सिस्टम या बीम अपनी जगह छोड़ चुके हैं। माना जा रहा था कि लीकेज के कारण बीम पर असर पड़ा, लेकिन अब चौंकाने वाली बात सामने आई है।

प्लेटफॉर्म नंबर-एक की ओवरलोडिंग इसकी वजह बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक क्षमता से कहीं ज्यादा भार सपोर्ट सिस्टम पर पड़ रहा था, जिसके चलते यह समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-एक अचानक बंद कर दिया गया और एहतियाती कदम उठाते हुए धीमी रफ्तार पर प्लेटफॉर्म नंबर-दो से मेट्रो का परिचालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ तैयारियां, मरम्मत कब
हैरान कर देने वाली एक और बात सामने आई है। बताया जा रहा है अब तक स्टेशन की मरम्मत का काम शुरू हुआ ही नहीं बल्कि मरम्मत कार्य के लिए तैयारियां ही की जा रही हैं।

सोमवार को पिलर नंबर-174 की सपोर्ट के साथ लोहे के स्टेजिंग खड़े किए गए। इनकी मदद से ही मरम्मत कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

हाई ग्रेड स्टील रॉड देगी मजबूती
डीएमआरसी की मानें तो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक के केंटीलिवर आर्म (बीम के एक हिस्से) की मरम्मत का काम किया जा रहा है।

मरम्मत के कारण ट्रेन का भार उठाने वाले किसी भी पिलर या गार्डर पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्लेटफॉर्म को मजबूती देने के लिए केंटीलिवर आर्म के एक सिरे से दूसरे सिरे तक हाई ग्रेड स्टील रॉड (मैक एलॉय बॉर्स) डाली जाएगी।

बंद नहीं होगा मेट्रो संचालन
डीएमआरसी ने स्पष्ट कर दिया है कि मरम्मत कार्य के चलते सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का संचालन रोका नहीं जाएगा, बल्कि सावधानी बरतते हुए धीमी गति से एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालन किया जाएगा।

छह मिनट में मिलेगी मेट्रो
यमुना बैंक से नोएडा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो की फ्रिक्वेंशी डाउन हो गई है। पहले पांच मिनट के अंतराल पर स्टेशनों से मेट्रो का परिचालन हो रहा था, लेकिन मरम्मत कार्य के चलते छह मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी।


रात में ही चलेगी मरम्मत
सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मरम्मत का काम दिन के समय नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात के समय ट्रैफिक का दबाव कम होने पर काम को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed