फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gbtu: Phd entrance will be offline

ऑफलाइन होगा पीएचडी एंट्रेंस

Tue, 15 Oct 2013 01:14 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 15 Oct 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
gbtu: Phd entrance will be offline

नोएडा की गौतम बुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जीबीटीयू) पीएचडी सेशन-2013 की एंट्रेंस एग्जाम इस बार ऑफलाइन (पेपर पेंसिल बेस्ड) कराया जाएगी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने पिछले सत्र की ये परीक्षा ऑनलाइन आयोजित कराई थी। छात्रों की संख्या और ऑनलाइन एग्जाम की बड़ी मशक्कत को देखते हुए विवि ऐसा कर रहा है।

परीक्षा 20 अक्तूबर को होगी, जिसके लिए आवेदन के आधार पर 1061 योग्य छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा मैनेजमेंट के आवेदक हैं।

जीबीटीयू से पीएचडी के आवेदकों में पिछले साल की तरह इस बार भी मैनेजमेंट वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन इस साल इनकी संख्या में दो गुना से भी ज्यादा का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


इस बार मैनेजमेंट पीएचडी के लिए 261 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जीबीटीयू द्वारा कुल 16 स्ट्रीम में ये एंट्रेंस कराया जाएगा।

कंप्यूटर साइंस में 202, इलेक्ट्रोनिक्स में 130, फार्मेसी में 98, बायोटेक्नोलॉजी में 85, मेकेनिकल में 60, इलेक्ट्रिकल में 51, मैथ में 31, एप्लाइड केमेस्ट्री में 29, फिजिक्स में 28, केमिकल इंजीनियरिंग में 27, बायोइंफोरमेट्रिक्स में 19, एंवायरमेंट साइंस में 14, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में 13, सिविल में 8 और टेक्सटाइल में 6 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीबीटीयू के वीसी डॉ. आरके खांडल ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा की दिक्कतों को देखते हुए ऑफलाइन एग्जाम ही कराया जाएगा। परीक्षा 20 अक्तूबर को होगी। सेंटर और एडमिट कार्ड जल्द जारी करा दिए जाएंगे।

वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट
पीएचडी एंट्रेंस के जरिये वर्ल्ड बैंक द्वारा स्पोंसर्ड प्रोजेक्ट पर भी काम करने को मिलेगा। इसके लिए जीबीटीयू के तीन सरकारी कॉलेज आईईटी, एमएमएमईसी और एचबीटीआई में अलग-अलग स्ट्रीम में 56 सीट चिह्नित की गई हैं।

शोध के लिए पिछले कुछ साल से वर्ल्ड बैंक की यह योजना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed