{"_id":"600a70b852b4b73206e4dde639bbc207","slug":"degree-college-student-elections-before-back-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज: बैक पेपर से पहले छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज: बैक पेपर से पहले छात्रसंघ चुनाव
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एकमात्र गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का इंतजार और बढ़ गया है। दिवाली की छुट्टियों के बाद छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 6 नवंबर को चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के 19 नवंबर से शुरू होने वाली बैक पेपर परीक्षाओं को देखते हुए डिग्री कॉलेज चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित करेगा। परीक्षाओं से पहले 7 से 18 नवंबर के बीच चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, सीसीएसयू के अधिकांश कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव आयोजित किए जा चुके हैं। ग्रेटर नोएडा से लेकर गाजियाबाद के कॉलेज में नवनियुक्त प्रत्याशी और छात्र संगठन जीत का जश्न मना रहे हैं लेकिन नोएडा के छात्र नेता इन कॉलेजों की जीत सिर्फ दूर से देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल की कोशिश थी कि छात्र कल्याण परिषद बनाकर बिना किसी पार्टीबाजी के चुनाव कराए जाएं। अमर उजाला ने इस योजना पर छात्र संगठनों का रुख प्रकाशित किया तो कॉलेज बैकफुट पर आ गया।
चुनावी योजना तैयार होने लगी और वोटर लिस्ट तैयार करा दी गई। इस बीच दशहरा व अन्य सार्वजनिक अवकाशों के चलते नौ दिन की छुट्टी रहीं और कॉलेज प्रशासन फिर चुनाव टालने में सफल हो गया।
छात्र संगठनों का भारी विरोध और चुनाव की मांग के बीच अब दिवाली की छुट्टियां आ गई हैं। कॉलेज प्रशासन के पास अब बैक पेपर परीक्षाओं के कारण चुनाव संपन्न कराने के अलावा कोई चारा नहीं है।
राजनीति गरमा रही है और दो बार छात्र संगठनों के बीच झगड़े हो चुके हैं जिनका मामला थाने तक जा पहुंचा। चुनाव की हार-जीत के बाद ही गरमा गरमी खत्म हो पाएगी।