{"_id":"773a90096933e4e914d37d3de12de128","slug":"city-will-brighten-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर जगमग रहेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर जगमग रहेगा शहर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 01 Nov 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर शहर को रोशनी से सराबोर करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले एक सप्ताह तक शहर में कोई भी कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सभी बिजली घरों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि आपातकाल से निपटने के लिए सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने की घोषणा कर दी गई है।
शुक्रवार से मंगलवार तक हर दिन त्योहार है। रोशनी का त्योहार होने की वजह से बिजली विभाग सबसे ज्यादा मुस्तैद है। छह दिन के अंदर शहर के बड़े छोटे करीब चार दर्जन बिजली घरों की मरम्मत का काम पूरा किया गया।
बृहस्पतिवार को पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी ने अधिशासी अभियंताओं और एसडीओ स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें दीपावली से जुड़े हुए मामलों पर विचार विमर्श करके शहर में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
राजवेदी का कहना है कि सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
इसके साथ विभाग के स्पेशल गैंग आपातकालीन स्थिति से निपटेंगे। इनका जिम्मा संबंधित अधिशासी अभियंताओं और एसडीओ को सौंपा गया है।
इसके साथ शुक्रवार से मंगलवार तक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट लगाकर निगरानी करेंगे। एक बैकअप टीम भी असुविधा से बचाने के लिए तैनात रहेगी।
संबंधित बिजली घर का रखें नंबर
विद्युत निगम के एसई अरविंद राजवेदी का कहना है शहरवासी अपने क्षेत्र के बिजली घर का नंबर अपने पास रखें। साथ ही संबंधित अवर अभियंता और लाइनमैन का नंबर भी सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन
आपातकाल में इन नंबरों पर अपनी समस्या बता सकते हैं। काल सेंटर पर लोड अधिक होने से दिक्कत आ जाती है, जबकि समस्या का समाधान क्षेत्रीय बिजली घर से होता है। ऐसे में शहरवासी बिजली घर से नंबर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन