{"_id":"73-41032","slug":"Noida-41032-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
Noida
Updated Wed, 04 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में किराए पर लिए तीन ट्रकों को वापस मांगने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि पुराना कठहैडा रोड पर जगदंबा ट्रांसपोर्ट के मालिक महाराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो सितंबर को गाजियाबाद के रावलपिंडी गार्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक अजय जैन ने उसकी कंपनी से 19 गाड़ियां किराए पर ली थीं। आरोप है कि उसने 16 गाड़ियां वापस कर दीं लेकिन तीन ट्रक और किराया देने से इनकार कर दिया। गाड़ियां और किराया मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन