फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डिग्री कॉलेज में नए कोर्स लाने की कवायद शुरू

डिग्री कॉलेज में नए कोर्स लाने की कवायद शुरू

Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
Noida
Noida Updated Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। शहर के एकमात्र गवर्नमेंट पीजी डिग्री कॉलेज में कई वर्षों से चली आ रही नए कोर्सेज की मांग को पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए यूजी (स्नातक) में पढ़ाए जा रहे सभी विषयों में मास्टर्स कोर्स के एक दर्जन नए विभागों के अलावा एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीएड, बीपीएड, होमसाइंस और बीएससी नर्सिंग के नए कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके लिए कॉलेज की सभी फैकल्टी के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो अगले सप्ताह शासन को भेजा जाएगा। यदि अक्तूबर-नवंबर तक भी इजाजत मिली तो इस सत्र में ही दाखिले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. केसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में स्टेटिस्टिक्स, कंप्यूटर साइंस, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग के डिपार्टमेंट जरूरी हैं लेकिन हैरानी की बात है कि आज तक किसी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके लिए भी शासन से मांग की जा रही है। बीए के सभी विभागों में एमए और बीएससी के सभी विभागों के लिए एमएससी शुरू की जानी है। वहीं पैरा मेडिकल कोर्सेज में नर्सिंग की शुरुआत करते हुए इनके प्रैक्टिकल के लिए जिला अस्पताल की सुविधाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि एलएलबी कोर्स के लिए विभाग की ओर से मौखिक मंजूरी मिल गई है। यह कोर्स शुरू हुआ तो डिग्री कॉलेज प्रदेश का पहला सरकारी कॉलेज होगा जहां लॉ की पढ़ाई होगी। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) से ऑडिटोरियम के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले कई सालों से छात्र और स्थानीय लोगों की मांग रही है कि नए कोर्स शुरू हों ताकि पढ़ाई के ज्यादा विकल्प मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed