{"_id":"73-39134","slug":"Noida-39134-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला की जासूसी में मैनेजर धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई महिला की जासूसी में मैनेजर धरा
Noida
Updated Sat, 27 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। एनआरआई बिल्डर की पत्नी की जासूसी करने के आरोप में एक बिस्कुट कंपनी के मैनेजर को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिल्डर दोस्त के कहने पर आरोपी महिला और उसके परिवार की जासूसी कर रहा था। बिल्डर का जीजा से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
थानाध्यक्ष सेक्टर-20 रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-30 निवासी एनआरआई बिल्डर की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति उनका पीछा कर रहा है। उनके घर के सामने घंटाें कार के अंदर बैठकर वह आने जाने वाले लोगों की पड़ताल करने की कोशिश करता है। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कार में बैठे इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। अंकुर सेक्टर-63 में एक बिस्कुट बनाने वाली कंपनी में मैनेजर है। अंकुर ने पूछताछ में बिल्डर की पत्नी और अन्य परिजनों की जासूसी करने की बात कबूलते हुए बताया कि यह सब इंदिरापुरम निवासी बिल्डर दोस्त राजीव के कहने पर कर रहा था। महिला का पति राजीव का जीजा है। राजीव ने जीजा के खिलाफ प्रॉपर्टी विवाद में इंदिरापुरम थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा रखा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, राजीव की तलाश की जा रही है।
जासूसी के लिए गर्लफ्रेंड को पीजी में रखवाया
आरोपी अंकुर ने गर्लफ्रेंड को बिल्डर के घर के पास ही एक मकान में पीजी रखवाया, ताकि उसके मिलने के बहाने वह बिल्डर के घर के सामने कार खड़ी करके निगाह रख सके। लेकिन, बिल्डर से दोस्ती निभाने के चक्कर में अंकुर पर कानूनी शिकंजा कस गया।