फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनाथ बच्चों को मिला सहारा

अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। कल तक जो बच्चे अनाथ थे उन्हें अब अभिभावक मिल गया है। जिला प्रशासन की ओर से इन बच्चों का अभिभावक सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट संजय चौहान सेक्टर-122 श्रमिक कुंज में बच्चों से मिलने पहुंचे। अब इन बच्चों के स्कूल जाने और जीविका के अन्य साधन का इंतजाम सिटी मजिस्ट्रेट ने निभाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छह साल पहले कविता (15), सूरज (13) एवं नीरज(10) के पिता की मौत के बाद 31 जनवरी 2013 को उनकी मां सीता देवी की भी बीमारी के चलते मौत हो गई। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों के हालात खराब हो गए और कई-कई दिन भूखे पेट सोने को मजबूर थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोगों ने इन्हें मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया था। अब प्रशासन ने भी बच्चों की सुध ली। श्रमिक कुंज में जिस मकान में बच्चे रहते हैं उस पर कई रिश्तेदारों की बुरी नजर लगी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के बालिग होने तक किसी और के नाम फ्लैट ट्रांसफर न करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अभिभावक के तौर पर बच्चों की जीविका के लिए समाज कल्याण विभाग और प्रोबेशन विभाग से शुक्रवार को बैठक कर उनके खान-पान की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed