{"_id":"73-33703","slug":"Noida-33703-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला से सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई महिला से सोने की चेन छीनी
Noida
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार दोपहर रिक्शे से जा रही एक एनआरआई महिला से चेन छीन ली। घटना के समय पीसीआर और लैपर्ड चंद कदमों की दूरी पर गश्त कर रही थीं। वारदात के बाद महिला इतनी सहम गई कि उसने लिखित शिकायत करने से भी इंकार कर दिया। काफी मान मनोब्वल के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक उद्योगपति रवि कुमार परिवार के साथ सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहते हैं। अमेरिका के शिकागो में उनका व्यवसाय है। बीमारी के कारण इन दिनाें रवि कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार दोपहर उनकी पत्नी पर्णिता रिक्शे से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल से घर लौट रही थी। सेक्टर-21/25 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली। घटना की सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में गश्त कर रही लैपर्ड पहुंच गई। पर्णिता इतनी सहम गई तो उसने पुलिस से लिखित शिकायत करने से इंकार कर दिया।
मामला एनआरआई महिला का होने के कारण थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पर्णिता को जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी परिवार शिकायत करने से इंकार करता रहा। घटना के बाद सेक्टर-21 के निवासियों ने नोएडा की कानून व्यवस्था पर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए। देर शाम थाना प्रभारी पर्णिता के घर पहुंची और बदमाशों का हुलिया पता लगाने का प्रयास किया। पर्णिता ने भी घटना की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश का दावा किया।