फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एसईई: 12वीं के बाद सीधे एमबीए

एसईई: 12वीं के बाद सीधे एमबीए

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। इस साल 12वीं पास करने वाले छात्र सीधे एमबीए की पढ़ाई करेंगे। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा तैयार किए गए पांच वर्षीय ड्युअल डिग्री कोर्स को 2013-14 से जीबीटीयू-एमटीयू के कॉलेजों में शुरू किया जाएगा। इसे देखते हुए 12 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में इस साल ड्युअल डिग्री का नया कोर्स और पेपर भी शामिल कर लिया गया है। इसके पेपर, रिजल्ट और काउंसलिंग भी अन्य कोर्सों की तरह अलग होगी।
विज्ञापन

दरअसल, 12वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस बैक ग्राउंड के छात्रों के लिए पांच वर्षीय एमबीए का नया कोर्स शुरू किया गया है। महामाया और गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू-जीबीटीयू) के कई कॉलेजों (जेएसएस समेत) ने 2013-14 से इस कोर्स की मान्यता ले ली है। हर कॉलेज में इस कोर्स की 60 सीटें होंगी। इस बारे में जीबीटीयू के कुलसचिव यूएस तोमर ने बताया कि प्रदेश के कई कॉलेजों ने एआईसीटीई के इस नए कोर्स की मान्यता ली है, जिसे देखते हुए एसईई में ड्युअल डिग्री का नया पेपर जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ कॉलेजों ने बीटेक-एमबीए या बीआर्क-एमबीए जैसे ड्युअल डिग्री कोर्स भी शुरू किया है, जिसके दाखिले की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। साथ ही एसईई की अधिसूचना इस हफ्ते जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन



ये होगा कोर्स स्ट्रक्चर
पांच वर्षीय कोर्स में हर स्ट्रीम के लिए निर्धारित सीटें आरक्षित होंगी। तीन साल की पढ़ाई के बाद बैचलर इन मैनेजमेंट (बीएम) की डिग्री मिलेगी। पढ़ाई जारी रखते हुए चौथे साल में बैचलर इन एप्लाइड मैनेजमेंट (बीएएम) और पांचवें साल के बाद मास्टर इन एप्लाइड मैनेजमेंट (एमएएम) की डिग्री दी जाएगी। कोर्स के बाद छह महीने की इंडस्ट्री इंटर्नशिप का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed