{"_id":"9234c0a0d860fbe2f65666f9531b8725","slug":"nhrc-questioned-up-government-into-relief-camp-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कैंप गैंगरेप: यूपी सरकार से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कैंप गैंगरेप: यूपी सरकार से जवाब तलब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों के बाद लगे राहत कैंप में दंगा पीड़िता से गैंगरेप की घटना को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
एनएचआरसी के बयान के मुताबिक यूपी सरकार के मुख्य सचिव, जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी, मुजफ्फरनगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बयान के अनुसार आयोग ने यह संज्ञान 20 वर्षीय दंगा पीड़िता की उस शिकायत पर लिया है, जिसमें उसने कहा है कि गत 2 नवंबर को राहत कैंप में उसके साथ गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ और पीड़िता ने आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
आयोग का मानना है कि अगर आरोप सही है, तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है। याद रहे कि पीड़िता मुजफ्फरनगर के फुगना में जोगाहेड़ी गांव स्थित राहत कैंप में रह रही थी।
विज्ञापन
2 नवंबर की रात को दो युवक उसे जबरदस्ती खींच कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हो गई है।