{"_id":"b65f2088-e6f8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-suffers-regional-mentality-say-maya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती बोलीं, प्रांतीय मानसिकता से ग्रसित हैं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बोलीं, प्रांतीय मानसिकता से ग्रसित हैं मोदी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ब्राह्मण महासम्मेलन में हुंकार भरी।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के अलावा नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया।
मायावती ने दो टूक कहा कि अगर बसपा को केंद्र में आने का मौका मिलता है, तो वह पूरे देश की तस्वीर बदल सकती हैं।
विकास के लिए मुझे बस 5 साल ही चाहिए
सम्मेलन में मायावती ने यह तक कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पिछले 20 सालों में जो कुछ नहीं किया है, वह बसपा सिर्फ 5 सालों में ही कर दिखाएगी। जरूरत है तो बस एक मौका मिलने की।
विज्ञापन
मोदी तो प्रांतीय मानसिकता से पीड़ित हैं
इस दौरान माया ने नरेंद्र मोदी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ गुजरात की बात करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड आपदा में भी यही मानसिकता अपनाई और सिर्फ गुजराती लोगों को ही सुरक्षा मुहैया कराई। वह प्रांतीय मानसिकता से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: 'हिंदुस्तान के लिए मुसीबत हैं नरेंद्र मोदी'
कानून नहीं गुंडाराज है यूपी में
प्रदेश की हालत बहुत ही खराब है। बेटी-बहन शाम होने पर घर से बाहर नहीं निकल सकती हैं। यहां कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त हो गया है।
यही वजह है कि उन्हें बार-बार राज्यपाल के पास सरकार बर्खास्त करने का प्रस्ताव लेकर जाना पड़ता है।
चुनावी स्टंट है खाद्य सुरक्षा बिल
माया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा बिल को कांग्रेस का चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ऐसा बिल एक चुनावी स्टंट ही हो सकता है।
चुनाव बाद ऐसे बिल का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।