फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Zubair arrived with the resignation letter as soon as the date of counting was fixed

Muzaffarnagar News: मतगणना की तिथि तय होते ही त्याग पत्र लेकर पहुंचे जुबैर

Tue, 18 Jul 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Zubair arrived with the resignation letter as soon as the date of counting was fixed
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत छपार के प्रधान पद के चुनाव की मतगणना 20 जुलाई को दोबारा होगी। कोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मतगणना के आदेश होते ही प्रधान जुबैर विकास भवन में त्यागपत्र लेकर पहुंच गए। उन्होंने डीपीआरओ को त्यागपत्र सौंपते हुए अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छपार में प्रधान पद के चुनाव में दो मई 2021 को हुई मतगणना में जुबैर को निर्वाचित घोषित किया गया था। इसके बाद उनके प्रतिद्वंद्वी तथा दूसरे नंबर पर रहे मनोज त्यागी ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ याचिका दाखिल की थी। मनोज ने दावा किया था कि उनको चुनाव में 1867 वोट मिले हैं, जबकि गिनती में केवल 1861 दिखाए गए हैं। दो साल चली इस लड़ाई में एसडीएम सदर परमानंद झा की कोर्ट ने दोबारा मतगणना कराए जाने का आदेश पारित कर दिया था।
विज्ञापन

जुबैर अहमद हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने स्थानीय न्यायालय में ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम के आदेश को सही माना। एसडीएम को दोबारा मतगणना करने के आदेश दिए गए। एसडीएम परमानंद झा ने मतगणना के लिए 20 जुलाई की तिथि तय की है। दोबारा मतगणना की तिथि घोषित होते ही प्रधान जुबैर अहमद अपने समर्थकों के साथ विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे और अपना इस्तीफा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबैर ने कहा कि वह स्वेच्छा से पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। जुबैर ने कहा कि दो साल में 730 दिन होते हैं, इनमें से 400 दिन वो एसडीएम सदर कोर्ट में खड़े रहे हैं। इसका साक्ष्य वहां पर मेरी फाइल है, जिस पर मेरी हाजिरी के हस्ताक्षर मौजूद हैं। परिवार को भी समय नहीं दे पा रहा हूं। ऐसे में मुझे अब यह पद नहीं चाहिए।

- दस बजे से शुरू होगी मतगणना
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि पुन:मतगणना 20 जुलाई को दस बजे से होगी। तहसील स्थित उनके न्यायालय में मतगणना कराई जाएगी। न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पुन:मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed