{"_id":"604fa1d58ebc3ee653329cd9","slug":"zakia-hyatt-of-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt530110545","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबिले तारीफ याददाश्त: साढे चार साल की जकिया को याद है सभी देशों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबिले तारीफ याददाश्त: साढे चार साल की जकिया को याद है सभी देशों के नाम
Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
जकिया हयात।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
उम्र महज साढ़े चार साल और याददाश्त हैरान करने वाली। यहां सूजडू में नानी के घर आई जकिया हयात सभी के बीच चर्चा का विषय बनी है। आसपास के लोग जकिया हयात के लोग कायल हो गए हैं।
विज्ञापन
कौटिल्य के बाद अब जकिया हयात की याददाश्त का हर कोई मुरीद है। महज साढे़ चार साल की बच्ची को देश-विदेश की पूरी जानकारी है। यही नहीं सामान्य ज्ञान से जुड़ी सारी जानकारी याद है। जकिया हयाद का कोरोना के कारण पिछले वर्ष स्कूल में प्रवेश नहीं हो पाया था। इस बार वह स्कूल जाएगी।
विज्ञापन
कुछ बच्चों की याददाश्त बहुत अच्छी होती है और वो जो एक बार सुन ले तो जल्दी भूलते नहीं, मानो सबकुछ उनके दिमाग पर लिख सा गया होता है। जकिया हयात भी ऐसी ही अनोखी बेटी हैं। जकिया हयात अपने नाना साबिर राणा और नानी तमन्ना के पास आई हुई है।
विज्ञापन
जकिया के पिता मशकूर हयात मेरठ के खरखौदा ब्लॉक की बीआरसी पर कार्यालय सहायक हैं। मशकूर की दो बेटियां हैं। जकिया हयात और मायरा। मां ने बीए किया है वह गृहिणी हैं। जकिया के माता-पिता रोजाना सामान्य ज्ञान के छह प्रश्न पढ़ाते हैं। दिनभर वह इन्हें दोहराती है। एक वर्ष के अंदर जकिया को तमाम देशों की राजधानी, उत्तर प्रदेश के जनपद, विभिन्न चीजों के आविष्कार, विभिन्न वंश और युद्ध, राष्ट्रपति, देश के तमाम प्रधानमंत्रियों के नाम और धर्म समेत कई अन्य जानकारी हो चुकी है। इतना ही नहीं जकिया हयात का दिमाग इतना तेज है कि सवाल करते ही वह इसका जवाब दे देती है।