फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth should come forward in strengthening the organization: Jayakumar

संगठन के मजबूत बनाने में आगे आएं युवा : जयकुमार

Fri, 09 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth should come forward in strengthening the organization: Jayakumar
संगठन को मजबूत बनाने में आगे आएं युवा : जयकुमार
विज्ञापन

देवबंद। लोक जनशक्ति पार्टी की युवा विंग के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार ठाकुर ने कहा कि युवा ही संगठन की रीढ़ है। इसलिए युवाओं को संगठन को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।

बृहस्पतिवार को मजनूवाला रोड स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में जयकुमार ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निगम के चुनाव को मजबूती के साथ लड़ेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वराज पंवार, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विवेक भटनागर और युवा विंग के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष कपिल कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चिराग पासवान के हाथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार ठाकुर ने मो. तनवीर को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष, अनुज बालियान को मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष और मनिक अग्रवाल को देवबंद नगराध्यक्ष मनोनीत किया है। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर चौधरी ओमपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, अरुण गर्ग, अनिल उपाध्याय व विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed