फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth shot dead in unconscious

बेहड़ा आस्सा में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 11 Sep 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in unconscious
सिखेड़ा के गांव बेहडा आस्सा में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेहड़ा आस्सा में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। गांव बेहड़ा आस्सा निवासी युवक की घर से बुलाकर ले जाने के बाद सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की लाश मिर्जा टिल्ला मार्ग स्थित एक खेत में पड़ी मिली। युवक के हाथ व जेब में तीन गोलियां भी मिलीं।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी अनुज (22) पुत्र अमरीश बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे किसी के बुलाने पर घर से निकला था, जिसके बाद उसे एक युवक के साथ मिर्जा टिल्ला मार्ग की तरफ जाते देखा गया। शाम को मिर्जा टिल्ला मार्ग स्थित एक खेत में अनुज की लाश पड़ी मिली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा व एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के हाथ में से एक व उसकी टी-शर्ट की जेब से पिस्टल के दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके सीने पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मौके पर शराब के कुछ खाली पव्वे व एक टूटी चारपाई भी बरामद हुई है। एसओ ने बताया कि देर रात तक परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

आखिर मौका-ए-वारदात पर किसने पी शराब ?
सिखेड़ा। मिर्जा टिल्ला मार्ग स्थित जिस खेत में अनुज का शव पड़ा मिला, वहां से चंद कदमों की दूरी पर शराब के कई खाली पव्वे व टूटी चारपाई भी पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया जांच में युवक को शराब पिलाकर उसकी हत्या करने की आशंका लग रही है, लेकिन परिजनों का कहना है कि अनुज नशीले पदार्थों से दूर रहता था। शराब तो दूर, वह गुटखा या बीड़ी-सिगरेट से भी पूरी तरह परहेज करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसके खिलाफ कई थानों में लूट, चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। परिजन फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। युवक को घर से बुलाकर ले जाने वाले कौन थे? इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed