{"_id":"6102f7398ebc3e66c913c9d0","slug":"youth-shot-dead-in-mohammadpur-modern-muzaffarnagar-news-mrt549623029","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौहम्मदपुर मॉडर्न में गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौहम्मदपुर मॉडर्न में गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौहम्मदपुर मॉडर्न में युवक की गोली मारकर हत्या
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर मॉडर्न में बुधवार देर रात्रि उधार दिए रुपयों को मांगने पर तीन लोगों ने युवक संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर मॉडर्न निवासी संदीप (30) पुत्र वेदपाल ने गांव के ही अपने दोस्त अजय उर्फ सोनू को कुछ रुपये उधार दे रखे थे। संदीप ने कई बार रुपये वापस मांगे, परंतु अजय ने लौटाए नहीं। बुधवार देर रात्रि करीब दस बजे संदीप अपने ताऊ के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहा था। गांव की चौपाल के पास अजय ने अपने भाई सुमित व पिता ऋषिपाल के साथ मिलकर संदीप को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. जिस पर तीनों आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। हत्या की घटना से गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक संदीप के भाई प्रवीण ने दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली। रात में ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, परंतु आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े सके। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। सीओ फुुगाना शरद शर्मा ने बताया कि हत्या का मामला रुपयों के लेनदेन का बताया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।