फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth returning from marriage dies in road accident

Muzaffarnagar News: शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 22 Feb 2023 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from marriage dies in road accident
कासमपुरा और यूसुफपुर गांवों के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कासमपुरा और यूसुफपुर के निकट मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बहन की ससुराल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
गांव छछरौली निवासी मंगल (22) की बहन सीमा का ससुराल गांव रहकड़ा में है। मंगलवार रात मंगल अपनी बहन की ननद की शादी समारोह में शामिल होने के लिए रहकड़ा गया था। रात करीब ढाई बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। भोपा के गांव यूसुफपुर के करीब अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को लेकर भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सुबह मृतक की पहचान हो सकी। परिजनों ने बताया कि मंगल शुकतीर्थ मार्ग स्थित एक गन्ना कोल्हू में मजदूरी करता था। उसके बहनोई सन्नी ने थाने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहन ने रोका, लेकिन मंगल को खींच ले गई मौत

शादी के कार्यक्रम के बाद मंगल जैसे ही घर जाने के लिए बाइक से चला तो बहन सीमा ने उसे रात में जाने से मना किया। एक बार तो उसकी बाइक की चॉबी भी निकाल ली थी, लेकिन वह नहीं माना और शादी समारोह से चला गया। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में चार घायल
भोपा। गांव कासमपुरा में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। भोपा निवासी सलीम बुधवार को अपने रेहडे़ में लकड़ी की प्लाई लादकर कासमपुरा जा रहा था। कासमपुरा चौराहे पर अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सीओ रामाशीष यादव ने घायल को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। कासमपुरा चौराहे पर ही थाना छपार के गांव छपरा निवासी मोहम्मद वसीम बाइक से काम की तलाश में गांव खेड़ी फिरोजाबाद जा रहा था। वसीम की बाइक की टक्कर आइसक्रीम विक्रेता सचिन के रेहड़े से हो गई। घटना में वसीम और सचिन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसके अलावा रहकड़ा-कासमपुरा मार्ग के बीच में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर धीराहेड़ी गांव निवासी निशांत घायल हो गया।




सड़क निर्माण कार्य भी दुर्घटनाओं का कारण
भोपा-मोरना मार्ग के चौड़ीकरण के चलते एक छोर पर एक से दो फीट की गहराई तक की खोदाई की गई है। रात के समय सामने से आने वाले वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर जाते है और दुर्घटना के शिकार हो जाते है। इसी कारण अब तक कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। यह कार्य पिछले कई माह से अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed