{"_id":"600725ac8ebc3e31c965d7b3","slug":"youth-knives-himself-in-front-of-police-muzaffarnagar-news-mrt5213626175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम के सामने युवक ने घोंपा खुद को चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम के सामने युवक ने घोंपा खुद को चाकू
विज्ञापन
पुलिस के सामने युवक ने घोंपा खुद को चाकू
मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर घर में हंगामा कर रहे नशेड़ी युवक ने परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम को देख पकड़े जाने के डर से अपने पेट में चाकू घोंप लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी रंजीत (30) नशेड़ी प्रवृत्ति का है। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे युवक अपने घर में हंगामा कर रहा था। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा करते रहने पर उन्होंने डायल-112 को कॉल कर दिया। परिजनों की शिकायत पर डायल-112 पीआरवी मौके पर पहुंची, जिन्हें देख नशेड़ी युवक आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए घर में रखा चाकू उठाकर अपने पेट में घोंप लिया। इससे युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिससे मौके पर पहुंची पुलिस टीम में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पूछताछ में युवक के पिता व अन्य परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी देते हुए युवक द्वारा खुद को चाकू मारने की बात कही। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही युवक ने पकड़े जाने के डर से खुद को चाकू मार लिया था, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। युवक के परिजनों ने इस संबंध में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की तहरीर दी है।